Mukhyamantri Rajashri Yojana : मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2025-26

विवरण : मुख्यमंत्री राजश्री योजना की जानकारी

मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान की बेटियों के लिए 2016 में शुरू की गई एक सरकारी योजना है, जिसके तहत 1 जून 2016 के बाद जन्मी बेटियों को राजस्थान सरकार की तरफ से 50,000 रुपए की मदद दी जाती है। राजश्री योजना एक ऐसा चाइल्ड प्लान है, जिसका मुख्य लक्ष्य बेटियों के जन्म को बढावा देना, शिक्षा सुनिश्चित करना और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है।

राजश्री योजना का लाभ परिवार मे जन्मी पहली दो बेटी ही प्राप्त कर सकती है, इसके अलावा परिवार का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इस लेख में मुख्यमंत्री राजश्री योजना फॉर्म डाउनलोड लिंक दी गई हैं, आप उस फॉर्म को भरके आवेदन कर सकते है।

किस्त चरणसहायता राशि (₹)
पहली किस्तबालिका के जन्म पर (सरकारी अस्पताल में)2,500
दूसरी किस्त1 वर्ष का टीकाकरण पूर्ण होने पर2,500
तीसरी किस्तराजकीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश पर4,000
चौथी किस्तराजकीय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश पर5,000
पांचवीं किस्तराजकीय विद्यालय में कक्षा 10 में प्रवेश पर11,000
छठी किस्तकक्षा 12 पास करने पर25,000
कुल सहायता50,000

मुख्यमंत्री राजश्री योजना फॉर्म (PDF)

मुख्यमंत्री राजश्री योजना फॉर्म एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसमे आपको अपनी बेटी की सभी जानकारी दर्ज करनी होती है। इसके बाद इस फॉर्म को अस्पताल और विद्यालय में जमा करना होता है। आप यहां दी गई लिंक से राजश्री योजना फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

आवश्यक दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेज

  1. माता-पिता का आधार कार्ड
  2. माता-पिता जीवित न हों तो मृत्यु प्रमाण पत्र
  3. बालिका का आधार कार्ड
  4. ममता कार्ड / PCTS आईडी
  5. विद्यालय में प्रवेश प्रमाण पत्र
  6. दो जीवित बच्चों का प्रमाण पत्र
  7. 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  8. भामाशाह कार्ड (माता-पिता का)
  9. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  10. मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड
  11. मोबाइल नंबर
  12. ईमेल आईडी
  13. पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑफ़लाइन प्रक्रिया

  1. निकटतम आंगनवाड़ी या सरकारी अस्पताल में जाएँ
  2. फॉर्म भरें और दस्तावेज़ संलग्न करें
  3. स्थानीय ब्लॉक या वार्ड कार्यालय में जमा करें

ऑनलाइन प्रक्रिया (यदि उपलब्ध हो)

  1. आधिकारिक वेबसाइट या जन सूचना पोर्टल पर जाएं
  2. जन आधार से पंजीकरण/लॉगिन करें
  3. आवेदन पत्र भरें
  4. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
  5. स्वीकृति जमा करें और डाउनलोड करें

Mukhyamantri Rajshri Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

दोस्तों आप इसके लिए आवेदन करना चाह रहे हो, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान पूर्वक पढ़ें। हमने सरल भाषा में आवेदन प्रक्रिया को लेकर विस्तार से बताया है, जो इस प्रकार से हैं:

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट में जाना होगा।
  • आपके सामने आवेदन का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा उसे पर क्लिक कीजिए।
  • क्लिक करने के बाद इसकी आवेदन प्रक्रिया का फॉर्म आपके सामने देखने को मिलेगा।
  • जिसे आपको ध्यान पूर्वक बारकी से भरना होगा।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद आपसे मांग रही दस्तावेजों की स्किन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  • अपलोड करने के बाद अब अपनी आवेदन पर प्रक्रिया को सबमिट करके पूरा कर सकते हो।
  • और आवेदन पत्र के रसीद को डाउनलोड या प्रिंटआउट निकाल सकते हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top