PF Balance Check
UPI से 5 मिनट में निकाले PF का पैसा
PF Account Login
अपना PF अकाउंट जानें
EPF – Employee Provident Fund
Employees’ Provident Fund Organisation द्वारा संचालित
यह एक बचत योजना है जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता (Company) दोनों हर महीने वेतन का 12% योगदान करते हैं।
EPF में क्या-क्या शामिल है?
कर्मचारी का 12% योगदान
नियोक्ता का 12% योगदान (जिसमें से कुछ हिस्सा EPS में जाता है)
हर साल सरकार द्वारा तय ब्याज
नौकरी बदलने पर ट्रांसफर की सुविधा
जरूरत पड़ने पर आंशिक निकासी (मेडिकल, शादी, घर आदि)
रिटायरमेंट पर पूरा पैसा + ब्याज
EPS – Employee Pension Scheme
Employees’ Provident Fund Organisation के अंतर्गत
यह पेंशन योजना है।
EPS में क्या शामिल है?
नियोक्ता के 12% योगदान में से 8.33% EPS में जाता है
10 साल की सेवा के बाद पेंशन का अधिकार
58 साल की उम्र के बाद मासिक पेंशन
कर्मचारी की मृत्यु पर परिवार को पेंशन
EDLI – Employees Deposit Linked Insurance
Employees’ Provident Fund Organisation के अंतर्गत
यह एक बीमा योजना है।
EDLI में क्या शामिल है?
कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर
परिवार को ₹7 लाख तक का बीमा लाभ (नियमों के अनुसार)
कर्मचारी से अलग से प्रीमियम नहीं लिया जाता
PF के अंदर आने वाले मुख्य कार्य
UAN रजिस्ट्रेशन और एक्टिवेशन
KYC अपडेट (Aadhaar, PAN, Bank)
PF बैलेंस चेक
PF ट्रांसफर
PF फुल/पार्शियल विदड्रॉल
पासबुक डाउनलोड
नॉमिनेशन अपडेट
पेंशन क्लेम